Homeउत्तर प्रदेशमकर संक्रांति पर गौसेवा में अनोखे भण्डारे को लेकर चर्चाओं की बाजार...

मकर संक्रांति पर गौसेवा में अनोखे भण्डारे को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, उत्तरप्रदेश – मकर संक्रांति पर स्नान दान से कुछ और आगे बढ़ कर गौसेवा में ग्राम प्रधान ने करीब 400 गौवंशीयों के लिए भण्डारे का आयोजन कर गाय को पूरी व गुड परोसा तो जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने भण्डारे में पहुंचकर गायों को भाग लगाकर पुण्य कमाया। प्राप्त जानकारी अनुसार रामसनेहीघाट तहसील के बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंधाईपुर के प्रधान आशीष मिश्रा ने मकर संक्रांति पर स्नान दान पश्चात गौसेवा करते हुए बकायदा गांव में ही 90 बीघा भूमि में बनी गौशाला में मौजूद 400 गौवंशीयों के लिए भण्डारे का आयोजन करते हुए गौवंशीयों को पूड़ी व गुड़ परोसा तो जानकारी वायरल होने में देर नहीं लगी और आयोजन स्थल पर तमाम गौसेवा के इच्छुक श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। भंडारे में उन्होंने एक कुंतल से अधिक आटे की पूडी, 50 किलो से अधिक गुड़ परोसा गया है। वहीं प्रधान ने संबंधित गौशाला में तमाम बेहतर सुविधाएं होने की बात भी बतायी। मौके पर ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा, पत्रकार राम बाबू मिश्रा, शिवशंकर तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular