Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीसंदिग्धावस्था में बुजुर्ग की मौत

संदिग्धावस्था में बुजुर्ग की मौत

गौरीगंज, अमेठी – कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित थाने के पास किराए के मकान में रह रहे 65 वर्षीय तुलसीराम पांडेय की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई, तबीयत खराब होते ही इसी मकान में किराए किराए पर रहे राज नारायण पांडेय उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को घोषित कर दिया। मृतक इसी थाना क्षेत्र के कुशबैरा गांव का रहने वाला था जो कस्बे में ही किराए के मकान में रह रहा था.अस्पताल से मिले मेमो के बाद मौके पर पहुँची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है .मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है लेकिन फिलहाल बताया जा रहा है की मौत की वजह हार्ट अटैक है। मृतक के दो बेटे कृष्णदेव पांडेय और बलराम पांडेय है.बेटे द्वारा भी थाने में कोई तहरीर नही दी गई है. 6 महीने पहले बेची थी जमीन बुजुर्ग ने 6 महीने पहले ही अपनी जमीन बेची थी और उसका पैसा बैंक में जमा किया था. उसे पैसे के ब्याज से बुजुर्ग अपना खर्च चला रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular