Homeउत्तर प्रदेशकुत्ते के काटने से बीमार युवक की मौत

कुत्ते के काटने से बीमार युवक की मौत

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – करौंदीकलां थाने के बांगरखुर्द गांव में कुत्ते के काटने से बीमार युवक की बुधवार रात मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
गांव निवासी रोहित कुमार 22, पुत्र स्व. सुखई दिहाड़ी मजदूरी करते थे। सात जनवरी की दोपहर वह दरवाजे पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ते ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने में उन्होंने लापरवाही की। 24 घंटे के भीतर के बजाय उसने तीन दिन बाद वैक्सीन लगवाई। 10 दिन तक सब सामान्य रहा, लेकिन बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीपी कमैचा में एक क्लीनिक पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम परिजन रोहित को लेकर वाराणसी जा रहे थे। जौनपुर के आगे पहुंचे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। रोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई सूरत में नौकरी करता है जबकि छोटा पढ़ाई कर रहा है। रोहित की पिछले वर्ष अक्तूबर महीने में शादी हुई थी। पत्नी का रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अचेत हो जा रही है। मां इस सदमे से बेहाल है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular