Homeउत्तर प्रदेशमुसाफिरखाना पुलिस व स्वाट टीम अमेठी द्वारा उ0प्र0 पुलिस की वर्दी पहने...

मुसाफिरखाना पुलिस व स्वाट टीम अमेठी द्वारा उ0प्र0 पुलिस की वर्दी पहने हुए एक फर्जी दरोगा गिरफ्तार, कब्जे से कूटरचित पुलिस आई कार्ड बरामद

8 / 100 SEO Score

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.01.2025 को उ0नि0 राजेश कुमार दीक्षित थाना मुसाफिरखाना मय हमराही देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के लिये क्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए है जो स्थानीय थाने का नहीं है जो थानाक्षेत्र में कई दिनों से घूमकर वर्दी का रोब दिखा रहा है । उक्त सूचना पर उ0नि0 राजेश कुमार दीक्षित मय हमराही द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच कर देखा गया तो एक व्यक्ति पी कैप लगाये हुए उ0प्र0 पुलिस की वर्दी में मौजूद है । रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े होने का कारण पूछा गया तो बताया कि ग्राम कोदैली जाना चाह रहे हैं साधन का इंतजार कर रहे हैं । नियुक्ति के संबंध में पूछने पर बताया कि जनपद फतेहपुर में नियुक्त हूं, थाने का नाम व पीएनओ नंबर पूछने पर बता न सका । शंका होने पर उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रमोद कुमार पाण्डेय पुत्र भरत कुमार पाण्डेय निवासी कोदैली मजरे भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र 26 वर्ष बताया । जामा तलाशी से उ0प्र0 पुलिस का आई कार्ड बरामद हुआ । पूछताछ में प्रमोद कुमार ने बताया कि “मैं बीएससी तक पढ़ा हूं, मेरी महत्वाकांक्षा पुलिस में जाने की थी लेकिन मैं भर्ती नहीं हो पाया । इसीलिये पुलिस की वर्दी बनवायी और वर्दी में लगाने वाले सामान, स्टार, मोनोग्राम, बेल्ट, पी कैप, सीटी डोरी आदि उ0प्र0 पुलिस वर्दी का सामान खरीदा और पहनने लगा । मैंने अपने गांव व रिश्तेदारों में प्रचारित कर दिया कि मेरी नौकरी पुलिस में लग गयी है और मेरी ट्रेनिंग रायबरेली में हो रही है और मैं कमरा लेकर रायबरेली में रहने लगा । दिनांक 16.11.2024 मेरी शादी हो गयी व उ0प्र0 पुलिस में उ0नि0 पद पर होने के नाम पर दहेज के रूप में ससुराल पक्ष से एक ब्रेजा गाड़ी व 10 लाख रुपये भी मिले थे । रोजगार का कोई साधन न होने के कारण व गृहस्थी चलाने के लिये मैं वर्दी का नाजायज फायदा उठाने लगा । कानून का भय दिखाकर मैंने भोले-भाले लोगों से काफी रुपये कमाये । प्रमोद कुमार पाण्डेय उपरोक्त को दादरा रेलवे क्रासिंग के पास से समय करीब 12:30 बजे दिन में गिरफ्तार कर थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular