Homeउत्तर प्रदेशनकाबपोश दबंगो ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग करते हुए...

नकाबपोश दबंगो ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग करते हुए मौके से हुए फरार

7 / 100 SEO Score

अमेठी – के बाजार में नकाबपोश दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अमेठी में बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे युवक पर मंगलवार देर रात नकाबपोश दबंगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क हुई वारदात के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो दबंग हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी ने थाने में तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारामासी बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के पास का मंगलवार रात अहिरावल गांव निवासी सुरेश यादव बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस जा रहा था तभी रेलवे क्रासिंग के पास पहले से मौजूद बाइक सवार दबंगो नें सुरेश पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क हमला होते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो दबंग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आसपास के गांव के रहने वाले तीर्थ राज यादव पुत्र बाबूलाल, प्रदीप कोरी और पवन निवासी महेशपुर समेत दो अज्ञात दबंगों पर हमले का आरोप लगाया है फिलहाल तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular