Home उत्तर प्रदेश वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त

वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त

0
वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त
7 / 100 SEO Score

अमेठी – प्रयागराज में महाकुंभ और दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों के लिए मंगलवार परेशानी भरा रहा। ट्रैक पर संचालित वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही तो 10 घंटे देरी से मंगलवार को रिंग मेला स्पेशल ट्रेन गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ। प्रयागराज संगम में चल रहे महाकुंभ में अमृत स्नान करने की इच्छा लेकर सोमवार शाम गौरीगंज, फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, तालाखुजरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर स्टेशन पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि मेला रिंग स्पेशल ट्रेन लखनऊ से सभी स्टेशनों पर ठहराव संग प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 10 घंटे देरी से आएगी। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पूरी रात प्लेटफार्म पर बितानी पड़ी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे ट्रेन आई तो श्रद्धालु रवाना हुए। इसके अतिरिक्त मंगलवार को दिल्ली की यात्रा वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ से करने पहुंचे यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद मजबूरी में पद्मावत व जनसाधारण एक्सप्रेस से रवाना होना पड़ा। राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा। इसके अतिरिक्त हरिद्वार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस चार घंटे तो हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे देरी से गौरीगंज आई। अप व डाउन जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस के निरस्त होने तथा रिंग मेला स्पेशल ट्रेन के देरी से संचालित होने की पुष्टि की है।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here