Home अमेठी दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर किया जानलेवा हमला

दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर किया जानलेवा हमला

0
दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर किया जानलेवा हमला
7 / 100 SEO Score

अमेठी – जनपद के मुसाफिरखाना अंतर्गत रंजीतपुर दादरा गांव में बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया,हमलावरों ने अवैध असलहे भी लहराए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दान बहादुर पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद अपने निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तीन सगे भाई अनिल, विपिन और संजीव पुत्र छोटेलाल लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और पूरे परिवार पर हमला कर दिया,हमले में एक युवक का हाथ कट गया, जबकि दूसरे को पीठ में गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here