Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार व्यक्ति घायल महाकुंभ में स्नान...

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार व्यक्ति घायल महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे घर

7 / 100 SEO Score

अमेठी – में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी लोग महाकुंभ में स्नान करके उत्तराखंड और मुरादाबाद अपने घर लौट रहे थे। यूपी के अमेठी में सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग उत्तराखंड और मुरादाबाद के रहने वाले थे। महाकुंभ में स्नान करके अपने घर लौट रहे थे। हादसा जायस कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद रोड स्थित लोहिया पुल के पास हुआ। सुबह श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार मनोज निवासी रामपुर मुरादाबाद,कमल निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड,अजय सिंह निवासी रूद्रपुर उत्तराखंड और हरपाल निवासी रूद्रपुर उत्तराखंड घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नसीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार सवार महाकुंभ में स्नान के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular