Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeअमेठी दो बाइक टकराईं, मासूम की मौत, चार लोग घायल

 दो बाइक टकराईं, मासूम की मौत, चार लोग घायल

अमेठी – गौरीगंज थानाक्षेत्र के भटगवां गांव के पास शनिवार रात दो बाइकों हुई आमने-सामने की टक्कर में मासूम की मौत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो भाई व एक बहन और दूसरी बाइक पर सवार बुजुर्ग को गंभीर चोटें लगीं। सभी घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जामों थानाक्षेत्र के गोगमऊ गांव निवासी राजकुमार (36), अपने भाई अक्षय (34), बहन ज्योति (38) व भतीजी राधिका (05) के साथ बाइक से भटगवां के बाबूजी का पुरवा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर भटगवां बाजार के बाद सामने से आ रहे भटगवां गांव निवासी पूर्व प्रधान मो. मोबीन (65) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांचों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना परिजनों संग पुलिस को दी। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने राधिका को मृत घोषित करते हुए अन्य घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सड़क हादसे में बेटी राधिका की मौत से मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कह रही थीं कि रोका था कि बेटी को न ले जाओ, लेकिन नहीं माने। अब बेटी कभी नहीं मिलेगी। पति अक्षय के घायल होने से सुनीता की पीड़ा दाेगुनी है। राधिका का भाई कार्तिक इकलौती बहन को खोने से गमगीन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular