Wednesday, February 11, 2026
spot_img

26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीसवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित...

सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित शौपा ज्ञापन

अमेठी- सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित शौपा ज्ञापन, सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए बताया की उत्तर प्रदेश के महेशगंज, प्रतापगढ़ में एक 14 वर्षीय नाबालिग बेटी बीते तीन महीने से लापता थी। बेटी के पिता ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बनी रहे।जब प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, तो पीड़ित परिवार ने सवर्ण आर्मी उत्तर प्रदेश से मदद की अपील की। सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता प्रतापगढ़ के एसपी से मुलाकात की जब कोई और रास्ता नहीं बचा तो सवर्ण आर्मी ने शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से महेशगंज थाने के बाहर धरना दिया। लेकिन पुलिस ने इस संवेदनशील मुद्दे को हल करने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। तीन महीने बाद बेटी बरामद हुई, तब भी प्रशासन ने सारा श्रेय खुद ले लिया और न्याय की मांग करने वालों को अपराधी बना दिया। मामले में संलिप्त प्रतापगढ़ के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस गंभीर मामले से अवगत कराते हुए हम लोगों नें अमेठी उप जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।

रिपोर्ट – सर्वेश त्रिपाठी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular