Homeउत्तर प्रदेशपिकअप की टक्कर से चाय पी रहे श्रद्धालु की जान गई, दूसरा...

पिकअप की टक्कर से चाय पी रहे श्रद्धालु की जान गई, दूसरा जख्मी

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के किनारे कार खड़ी कर दो श्रद्धालु चाय पी रहे थे। उसी बीच अचानक एक पिकअप दोनों श्रद्धालुओं को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे श्रद्धालु का इलाज चल रहा है। जौनपुर जिले के मूल निवासी नारायण गुप्ता (48) अजीत जायसवाल (40) के साथ कोलकाता में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों एसयूवी कार से तीन अन्य लोगों के साथ प्रयागराज स्नान करने के बाद सोमवार सुबह प्रयागराज राजमार्ग से होते हुए दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे। कूरेभार के ईरूल के पास जाम लगा होने के चलते उन्होंने कार बाईं तरफ रोक ली व दुकान के पास चाय पीने लगे। तभी बाईं तरफ से जल्दी निकलने की कोशिश में पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा और दोनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने पिकअप को रोक लिया और बिहार के सीतामढ़ी निवासी चालक रमन कुमार की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को कूरेभार सीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने नारायण गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घायल अजीत का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular