Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंध के शक में बीएसएफ जवान ने पत्नी को जिंदा जलाया

अवैध संबंध के शक में बीएसएफ जवान ने पत्नी को जिंदा जलाया

7 / 100 SEO Score

उत्तरप्रदेश के अमेठी – जनपद के जायस कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम लालगंज मजरे मोहना निवासी शिवानी बलवंत उर्फ बब्ली पत्नी सर्वजीत कुमार पुत्र सुभाष चंद्र की आग से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही इंदौर मे रह रहे मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जलाने की तहरीर पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया जा। मृतक के पिता नत्थू लाल वर्मा पुत्र लक्ष्मण वर्मा इंदौर एम पी निवासी ने बताया की उसकी बेटी शिवानी बलवंत उर्फ बब्ली का विवाह 26जनवरी 2020 में गाजीपुर बनारस निवासी सर्वजीत कुमार से इंदौर के उज्जैन मंदिर में की गयी थी। दामाद सर्वजीत मणिपुर में बी एस एफ आरक्षक पद पर तैनात है। बेटी शेयर बाजार में जॉब करती थी इसलिए दोनों में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।मृतिका के पिता नत्थू लाल वर्मा ने बताया की उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं उसके बड़े बेटे कपिल कुमार वर्मा का विवाह जायस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालगंज मजरे मोहना में रामभवन की बेटी से हुआ है ।इसलिए यहाँ सबका आना जाना लगा रहा बाद में दो साल पहले ही मृतिका के पति ने यहीं जमीन लेकर मकान यी बनवा लिया था और पत्नी तथा चार साल के बच्चे के साथ यहीं रहने लगा था । इसबीच पति पत्नी गाजीपुर बनारस भी घूमने चले जाते थे। विवाह के एक वर्ष बाद से ही शिवानी का पति सर्वजीत पत्नी को पैसा डिमांड को लेकर प्रताड़ित करने लगा था पैसों को लेकर एक वर्ष पहले भी शिवानी को उसके पति ने जान से मरने की कोशिश की थी। तब उसे पैसे देने का वादा कर शांत करा दिया गया था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम शिवानी का फोन आया था की पैसों की मांग को लेकर उसका पति उसे बहुत मारपीट रहा है। पापा आप उसे 15 लाख दे दीजिए। रात में ही बेटे कपिल का फोन आया की शिवानी जला दी गई है। सोमवार की शाम जब हम बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव घर के बाहर औधे मुंह पड़ा मिला शिवानी के बेटा ने बताया की मम्मी को पापा ने मारा है। तब मैंने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दे दी और पुलिस ने शव को पी एम के लिए भेजा। जायस कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया की पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर सर्वेश फौजी को हिरासत में ले लिया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular