Homeउत्तर प्रदेशवाहन की चपेट में युवक, मृत्यु

वाहन की चपेट में युवक, मृत्यु

7 / 100 SEO Score

जगदीशपुर, अमेठी – सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक की रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ियावां मजरे बगाही निवासी मुकेश कुमार उपाध्याय (28) बीती रात थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल मुकेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राम विशाल उपाध्याय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन के पहचान की कोशिश की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular