घटना के तीसरे दिन दर्ज हुआ मुकदमा, शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए परिजन ,42 घंटे के बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार तिलोई अमेठी – बीते शनिवार की शाम नाले के पास मिले युवक के शव का 42 घन्टे बाद पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा जिसके बाद परिवार के लोग शव का अन्तिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताते चलें कि मोहनगंज थाना क्षेत्र की राजा का पुरवा मजरे बारकोट निवासी संतोष कुमार (32) पुत्र मंगल का बीते शनिवार की शाम को गांव के बाहर नाले में शव पड़ा मिला, और घटनास्थल से मोटरसाइकिल भी बरामद हुए, सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पीएम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। और शव घर के बाहर रखकर प्रर्दशन कर आरोपियों के खिलाफ़ केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर मान मनौव्वल में जुट गई। मृतक के भाई राम अवध पुत्र मंगल ने भाई संतोष कुमार की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए, थाना मोहनगंज में लिखित तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई अपनी मोटरसाइकिल से लालगंज बाजार जाने की बात कहकर घर से बीते शनिवार शाम 6 बजे निकला था। और शाम 7 बजे गांव के मोही नाले के पास शव पड़े होने की सूचना मिली तथा कुछ दूरी मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली, परिवार के लोग वहां पहुंचे तो लाश की पहचान करने के बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर कुछ देर पश्चात थाना मोहनगंज की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया, और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया परिवार के लोगों को आशका है मेरे भाई संतोष की हत्या मो0 साकिर, पुत्र मो0 नासिर, मो0 हैदर, पुत्र मो0 साकिर निवासी ग्राम लालगंज तथा जगदेव पुत्र जोधा निवासी बारकोट, व ओमप्रकाश पुत्र रामहेत निवासी ग्राम राजा का पुरवा बारकोट जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश रखते थे। इसके पहले भी उपरोक्त लोगों ने कई बार जान से मारने की साजिश कर चुके हैं। और बात बात पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके है। घटना के दिन ओमप्रकाश को संतोष कुमार के साथ देखा गया था। ओमप्रकाश के ऊपर कई अपराधी मामले मोहनगंज थाने में दर्ज है ये लोग काफी दबंग व सरहग किस्म के है। कोई इनके खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं होता हैं। मेरा पूरा परिवार दहशत में हैं, अगर पुनः कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उक्त लोग जिम्मेदार होंगे। परिजन ने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग किया है, इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और शांतिपूर्ण ढंग से पुलिस व परिजन की मौजूदगी में शव का अन्तिम संस्कार किया गया।
घटना के तीसरे दिन दर्ज हुआ मुकदमा
RELATED ARTICLES




