Homeउत्तर प्रदेशबाइकों की भिड़ंत में दो युवक की हुई मृत्यु, एक घायल

बाइकों की भिड़ंत में दो युवक की हुई मृत्यु, एक घायल

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – बल्दीराय थाना क्षेत्र के कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर चककारी भीट गांव के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। चककारी भीट गांव के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार अयोध्या जिले के सखायतपुर निवासी जोगेंद्र वर्मा (41) की मौके पर मौत हो गई। दुुर्घटना में जोगेंद्र की बाइक पर सवार बल्दीराय थाना क्षेत्र के निसासिन गांव निवासी संतराम (40) व दूसरी बाइक पर सवार हलियापुुर थाना क्षेत्र के जरईकला निवासी दीपक (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बल्दीराय ले जाया गया। जहां दीपक की मौत हो गई। वहां से संतराम को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। जोगेंद्र वह बल्दीराय थाना क्षेत्र के निसासिन गांव में एक शादी समारोह में आए थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोटों के कारण जोगेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular