Homeउत्तर प्रदेशजामो पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

जामो पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 जगदेवन राजवंशी थाना जामो मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मोटर साइकिल (बिना नं0 प्लेट) पर सवार व्यक्ति को रोक कर नाम पता पूछने पर मोटर साइकिल चालक ने अपना नाम कुलदीप यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव निवासी पूरे रानी का पुरवा मजरे कटारी थाना जामो जनपद अमेठी उम्र 18 वर्ष बताया । मोटर साइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सका । ई-चालान एप से चेक करने पर मोटर साइकिल का नं0 UP36R3405 ज्ञात हुआ जिसके संबंध में थाना जामो पर मु0अ0सं0 50/25 धारा 302(2) बीएनएस पंजीकृत है । पूछताछ में चालक उपरोक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे दिनांक 03.03.2025 को ग्राम कटारी से एक बारात से चुराया था । अभियुक्त को समय करीब 12:15 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जामो पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular