Homeफरीदाबादस्लग फरीदाबाद सेक्टर-3 में आज वृक्ष कल्प आयुर्वेद अस्पताल एवं नव सृजन...

स्लग फरीदाबाद सेक्टर-3 में आज वृक्ष कल्प आयुर्वेद अस्पताल एवं नव सृजन आयुर्वेद की तरफ से फ्री आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया

7 / 100 SEO Score

फरीदाबाद – फरीदाबाद सेक्टर-3 जाट धर्मशाला के नजदीक श्री राम मंदिर के प्रांगण में संयुक्त रूप से आज वृक्ष कल्प आयुर्वेद अस्पताल एवं नव सृजन आयुर्वेद की तरफ से फ्री आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब-150 महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड, 40 के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद पवन यादव शरीक हुए। उन्होंने परंपरा अनुसार रिवन काटकर शिविर का उद्घाटन किया वही आयोजकों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिविर के मुख्य अतिथि पवन यादव ने आयोजिकों एवं आए हुए समस्त डॉक्टरों की टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहां कि आज के दौर में निस्वार्थ भाव से जनहित में स्वास्थ्य से संबंधित यहां शिविर लगाकर बहुत बड़ा जनहित में पुण्य का कार्य किया है जो की बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा आज मुझे आयोजकों ने इस अवसर पर बुलाकर जो सम्मान दिया है मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा और और आपके आशीर्वाद से इस तरह के जनहित कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नव सृजन आयुर्वेदा के डायरेक्टर, डॉ. एम.एस.उपाध्याय ने की वहीं उन्होंने शिविर के मुख्य अतिथि एवं समस्त डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उक्त शिविर में वृक्ष कल्प आयुर्वेद अस्पताल की तरफ से डॉक्टर आयुष्मान सीनियर कंसलटेंट की तरफ से शिविर में आए हुए मरीजों को अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच कर उन्हें लाभान्वित किया। वही डॉ. तरुण उपाध्याय एवं योगाचार्य प्रीतेश कुमार ने योग एवं सूक्ष्म व्यायाम के माध्यम से सर्वाइकल, घुटनों की समस्या, कमर दर्द आदि से संबंधित योग आहार, फल आहार से जुड़े हुए तथ्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लोगों को लाभान्वित किया।
शिविर में महत्वपूर्ण योगदान एवं शिविर की सुचारू रूप से व्यवस्था वृक्ष कल्प आयुर्वेद अस्पताल की तरफ से मार्केटिंग मैनेजर सचिन पांडेय ने की। शिविर में आसपास क्षेत्र से आए हुए करीब -150 महिला एवं पुरुषों मरीजों को मौके पर बीपी, शुगर, कैलेस्ट्रॉल, एच बी अन्य जैसे टेस्टों का मुफ्त में चेकअप किया गया वही वरिष्ठ सर्जनों द्वारा आए हुए मरीज को बीमारियों के अनुसार मुफ्त में महत्वपूर्ण परामर्शे भी दी गई। इस मौके पर अन्य गणमान्य डॉक्टर भानु प्रताप, श्री राम मंदिर के मंदिर के प्रधान सुरेश फौजी एवं मंदिर के महन्त पंडित नारायण शास्त्री आदि ने शिविर व्यवस्था मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular