Wednesday, February 11, 2026
spot_img

18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशखाना बनाते समय छप्पर में लगी आग हुई विकराल, मां सहित दो...

खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग हुई विकराल, मां सहित दो मासूम बच्चियां की जलकर मौत

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – खाना बनाते समय छपपरनुमा मकान मे लगी आग से 35 वर्षीय महिला सहित दो अबोध बच्चियों की जलकर मौत हो गयी तथा मकान मालिक सहित दो वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे रेफर किया गया है तथा मौके पर पहुंची फायर विग्रेड की गाडी ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
मंगलवार की देर शाम मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेजबर निवासी राजमल विश्वकर्मा की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने छप्परनूमा मकान मे छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर से आग लग गयी और देखते ही देखते पूरा छप्पर आग का गोला बन गया। आग के बींच फंसी पिंकी अपनी 4 वर्षीय पुत्री शिवानी व 8 माह की बच्ची प्रियांशी को लेकर बाहर निकल पाती इससे पहले छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर पिंकी व उसकी दोनो पुत्रियों की जलकर मौत हो गयी। बच्चो एव पत्नी को फंसा देख पति राजमल भी घर मे घुस गया। जान पर खेल कर पिता ने अपने 2 वर्षीय बेटे ओमकार को बचाने में कामयाब रहा। हालांकि उसके दोनों हाथ जल गए।
इस दौरान  राजमल व  पुत्र ओमकार भी बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तीन हंसती खेलती जिन्दगियां अग्निकांड ने लील ली।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular