HomeNewsपाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश: मेरठ में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने किया...

पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश: मेरठ में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने किया पुतला दहन

14 / 100 SEO Score

पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या के विरोध में मेरठ के रोहटा रोड पर भारी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रूपेश चौधरी, अनिल कुमार, जसवंत सिंह, हिमांशु वर्मा, रिजवान कुरैशी, अदिल कुरैशी, योगेन्द्र मलिक, देवेंद्र कुमार, चरण सिंह समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

रूपेश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा,”पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की है, वह निंदनीय है। हम सभी भारत सरकार के साथ हैं और आतंकवाद के खिलाफ हर कदम में सरकार का समर्थन करते हैं। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो पानी बंद किया गया है, आगे बहुत कुछ बंद होना बाकी है। पाकिस्तान अब भी होश में आ जाए।”

स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ दिखा और सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Famous India TV की ओर से इस कायराना हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि।

14 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular