Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन से टकराई बाइक हादसे में बच्चे की हुई मौत

अज्ञात वाहन से टकराई बाइक हादसे में बच्चे की हुई मौत

7 / 100 SEO Score

अमहट,अलीगंज सुल्तानपुर – लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कुड़वार के गजाधर का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार खंड प्रेरक, उनकी पत्नी और पांच साल का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे ने दम तोड़ दिया।
कुड़वार के सुरजीपुर मजरे चांदपुर गांव निवासी राजकुमार पंचायत राज विभाग के बल्दीराय ब्लॉक में खंड प्रेरक हैं। राजकुमार, पत्नी निर्मला देवी व छोटे पुत्र अयांश के साथ बाइक से अमेठी के मुसाफिरखाना से निमंत्रण में शामिल होकर मंगलवार भोर पांच बजे घर आ रहे थे। गजाधर का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां अयांश की मौत हो गई। निर्मला को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular