Homeउत्तर प्रदेशबरात देखने के दौरान एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से मासूम...

बरात देखने के दौरान एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से मासूम की मौत 35 घायल

8 / 100 SEO Score

शाहगढ़, अमेठी – मुंशीगंज क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में बरात देखने के दौरान एक मकान का जर्जर छज्जा और रेलिंग भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियां शामिल हैं। चीख-पुकार के बबीच घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मुंशीगंज के सीतारामपुर निवासी पूजा श्रीवास्तव की शादी अयोध्या जिले के मिल्कीपुर, कुमारगंज वार्ड पांच निवासी संजय श्रीवास्तव से हो रही थी। द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आसपास की महिलाएं और बच्चे बरात देखने के लिए पास के एक मकान की छत और छज्जे पर जमा हो गए। भीड़ अधिक होने से जर्जर छज्जा और रेलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ी। हादसे में सुल्तानपुर के पूरे बसंत मजरे चंदौर गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव की चार वर्षीय बेटी अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को तत्काल मुंशीगंज संजय गांधी अस्पताल, जिला अस्पताल गौरीगंज और रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अनुष्का को मृत घोषित किया, जबकि अन्य का इलाज जारी है। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद बरात की रौनक पलभर में मातम में बदल गई। मंगलगीत और शहनाई की जगह चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
इंस्पेक्टर गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन अनुष्का का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद शव लेकर घर रवाना हो गए। इंस्पेक्टर मुंशीगंज शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
अनुष्का की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular