HomeNews"UP अध्यक्ष बने मनीष मिश्रा" "निरंकार सिंह ने सौंपा नियुक्तिपत्र" ...

“UP अध्यक्ष बने मनीष मिश्रा” “निरंकार सिंह ने सौंपा नियुक्तिपत्र” “शैलेंद्र नगाइच और आसिफ अली का हमारे संगठन से कोई संबंध नहीं – पत्रकार प्रेस परिषद

14 / 100 SEO Score

पत्रकार प्रेस परिषद उत्तर प्रदेश को मिला नया अध्यक्ष – मनीष मिश्रा को सौंपी जिम्मेदारी

लखनऊ – पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार श्री निरंकार सिंह जी द्वारा उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

मनीष मिश्रा को बधाई देते राष्ट्रीय सलाहकार निरंकार सिंह जी एवं पत्रकार साथी

इस अवसर पर पत्रकारों ने मनीष मिश्रा जी का फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। पूरे प्रदेश में इस नियुक्ति को लेकर पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शैलेंद्र नगाइच तथाकथित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

इस दौरान पहली बार सार्वजनिक रूप से पत्रकार प्रेस परिषद राष्ट्रीय सलाहकार निरंकार सिंह जी ने शैलेंद्र नगाइच और आसिफ अली के विषय में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट किया कि “शैलेंद्र नगाइच का हमारे संगठन पत्रकार प्रेस परिषद से कोई संबंध नहीं है। उन्हें लगभग पांच वर्ष पूर्व आसिफ अली द्वारा हाथरस जिला कार्यकारिणी में रखा गया था, लेकिन हमारे संगठन द्वारा उन्हें कभी भी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया गया।

आसिफ अली पत्रकार प्रेस परिषद अध्यक्ष

उन्होंने आगे कहा कि “पूर्व में ही पत्रकार प्रेस परिषद के नाम से पत्रकारों से झूठे वादे और जिला एवं प्रदेश की नियुक्तियों में अवैध धन उगाही करने के लिए आसिफ अली एवं उनके द्वारा की गई सभी नियुक्तियों को अवैध घोषित करते हुए संगठन से निष्कासित किया जा चुका है।

“नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष मिश्रा जी ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश एवं जिला स्तरीय इकाइयों का गठन करेंगे और पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मनीष मिश्रा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार प्रेस परिषद
14 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular