Home अमेठी कुएं से पानी भरते समय युवक गिरा कुएं में युवक की हुई मौत

कुएं से पानी भरते समय युवक गिरा कुएं में युवक की हुई मौत

0
कुएं से पानी भरते समय युवक गिरा कुएं में युवक की हुई मौत
7 / 100 SEO Score

शाहगढ़ ,अमेठी – कुएं से पानी भरते समय पैर फिसलने के कारण उसमें गिर पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की मां जयकला ने बताया कि शिव प्रसाद सुबह कुएं के पास स्नान कर रहे थे और पानी भरते समय अचानक पैर फिसल गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन वह दम तोड़ चुके थे। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की मांग पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि जानकारी के बाद राजस्वकर्मी अजय वर्मा को मौके पर भेज रिपोर्ट मांगी गई है। बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होती है तो नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here