Wednesday, February 11, 2026
spot_img

18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeसहारनपुरआंधी तूफान ने मचाई तबाही,कही पेड़ गिरे तो कही खंभे,लीची आडू की...

आंधी तूफान ने मचाई तबाही,कही पेड़ गिरे तो कही खंभे,लीची आडू की फ़सल को पहुंचा भारी नुकसान…

सहारनपुर –आए आंधी तूफ़ान ने गंगोह क्षेत्र में खूब तबाही मचाई। जिले में आज में मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गये. देखते ही देखते तेज़ आंधी चलने लगी। जिससे लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।इस तूफ़ान ने गंगोह क्षेत्र के गांव चमनपुरा में अधिक नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चमनपुरा क्षेत्र बिजली की खंभे लड़खड़ा गए तो वही विद्युत लाइने भी टूटकर गिर गई। आंधी तूफान इतना तेज था कि छतों पर रखी गई टीन शेड भी उड़कर इधर उधर जा गिरी। इस तूफान ने एक बार फिर किसानों को मायूस कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लीची,आडू ओर आम आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। आंधी तूफान इतना अधिक तेज था कि लोगों में अ फ़रा तफ़री मच गई ओर खुद को बचाने के लिए इधर से उधर भागते दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular