Homeदेशछत्तीसगढ़ - हर घर तिरंगा अभियान में बूथ स्तर तक जुटें कार्यकर्ता-बाबूलाल...

छत्तीसगढ़ – हर घर तिरंगा अभियान में बूथ स्तर तक जुटें कार्यकर्ता-बाबूलाल अग्रवाल

सूरजपुर – हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में भाजपा जिला सूरजपुर के जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान व विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गई। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पहले सभी घरों में तिरंगा ध्वज फहराना है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित 11अगस्त से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करे। भाजपा 14 अगस्त को देश विभाजन की विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल व अजय गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचेगी। जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन की विभीषिका, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी ने किया।

कार्यक्रमों के प्रभारी हुए तय

विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम के जिला प्रभारी राजेश महलवाला, हर घर तिरंगा अभियान थलेश्वर साहू, एक पेड़ माँ के नाम प्रभारी रामानंद जायसवाल नियुक्त किए गए है।

इस अवसर पर महेश्वर पैकरा, थलेश्वर साहू, शशिनाथ तिवारी, संस्कार अग्रवाल, रामानन्द जायसवाल, रविंद्र भारती, सत्यनारायण जायसवाल, संदीप अग्रवाल, अरुण राजवाड़े, देवधन बिंझिया, मोहन शर्मा, सुभाष राजवाड़े, बलराम सोनी, दुर्गा शंकर जायसवाल, लीलू गुप्ता, दीपक गुप्ता, कपिल पांडेय, रंजन सोनी, मार्तंड साहू, सुरेंद्र राजवाड़े, जगरेलाल यादव, विष्णु मिश्रा, अमीरचंद गुप्ता, मनमत बंछाड़, बीना गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, रमेश गुप्ता, सुखलाल राजवाड़े, हरिलाल सिंह, झमन सिंह सहित काफी संख्या में जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular