Homeउत्तर प्रदेशजिला भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के ज़िला महामंत्री ने मुस्लिम समुदाय के...

जिला भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के ज़िला महामंत्री ने मुस्लिम समुदाय के साथ मिलकर सुनी पीएम के मन की बात

शामली। ( अजीत कुमार श्रीवास्तव )

जनपद शामली के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सलमान अहमद ने विधानसभा शामली के नगर मण्डल शामली के शक्ति केन्द्र ०७ के बूथ नंबर ४६ पर मौहल्ला काजीवाडा शामली स्तिथ अपने आवास पर रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विचारों को “मन की बात” के ११३वे एपिसोड के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के साथ मिलकर सुना।

इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा के ज़िला महामंत्री सलमान अहमद ने बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। आज देश और प्रदेश भाजपा की सरकार में विकास के नए आयाम को छू रही है इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती हैं बड़ा दिल दिखाते हुए आगामी भाजपा सदस्यता अभियान २०२४ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना प्रथम योगदान देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को प्रशस्त करने में अपनी भूमिका निभाएं, सदस्यता अभियान २०२४ को ऐतिहासिक बनाए।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular