Homeबड़ी खबरसीडीओ व परियोजना निदेशक नें सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय का किया गहन निरीक्षण

सीडीओ व परियोजना निदेशक नें सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय का किया गहन निरीक्षण

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन ने परियोजना निदेशक नीतेश भोंडले के साथ संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का गहन निरीक्षण किया।
मंगलवार को दोपहर दो बजे मुख्य विकास अधिकारी परियोजना निदेशक के साथ संयुक्त चिकित्सालय पंहुचकर औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी ओ पी डी कक्षों, पैथालॉजी आपरेशन कक्ष दवा वितरण काउन्टर, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया।एंव डाक्टरों से मरीजों के बाबत जानकारी एंव रजिस्टर में मिलान किया जिसमें कमी पाई गई।इसी प्रकार पैथालॉजी रजिस्टर का मिलान किया जिसमें भी कमी पाई गई। पैथालॉजी रजिस्टर व तीन ओ पी डी रजिस्टर तीन प्रसव से सम्बंधित रजिस्टर साथ ले गए हैं। रजिस्टरों की छाया प्रति सम्बंधित डाक्टरों को देकर मूल रजिस्टर जांच के लिए ले गये हैं।साथ ही सी डी ओ ने वार्ड में भर्ती मरीज वंदना भारती से वार्ता की। संयुक्त चिकित्सालय की सी एम एस जांच के दौरान अस्पताल में नहीं थी वह किसी अधिकारी के साथ बैठक में गयी हुई थीं।
अधीक्षक डाक्टर नीरज वर्मा डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, जनरल सर्जन, डाक्टर इकबाल, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर स्मृति आहूजा एंव आंख,नाक कान गला, डेंटल आदि ओ पी डी कक्षों में गहन निरीक्षण किया। महिला चिकित्सकों से हाईरिस्क प्रेगनेंट मरीजों के बाबत जानकारी की।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular