Homeउत्तर प्रदेशइलाहाबाद हाईकोर्ट ने १२ HJS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने १२ HJS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

10 / 100 SEO Score

प्रयागराज: करीब 15 दिन पहले 22 जिला जजों के ट्रांसफर के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने अब जिला जज स्तर के 12 एचजेएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है.

महानिबंधक राजीव भारती की अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में सिद्धार्थनगर के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश रमेश चंद्र प्रथम को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल बाराबंकी का पीठासीन अधिकारी,

गाजीपुर के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अखिलेश कुमार पाठक को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल महाराजगंज का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है.

फर्रुखाबाद के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अशोक कुमार नवम को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल फिरोजाबाद का पीठासीन अधिकारी,

आगरा के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश विपिन कुमार प्रथम को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल महोबा का पीठासीन अधिकारी,

आगरा की कॉमर्शियल कोर्ट नंबर एक के पीठासीन अधिकारी सुधीर कुमार चतुर्थ को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल हाथरस का पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है.

महोबा के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार सिंह को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल हरदोई का पीठासीन अधिकारी

अलीगढ़ के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल जौनपुर का पीठासीन अधिकारी

कुशीनगर के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश भगवान दयाल भारती को लखीमपुर खीरी का प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश बनाया गया है.

मऊ के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी विश्वंभर प्रसाद को बुलंदशहर का प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश,

लखीमपुर खीरी की प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश तृप्ता चौधरी को इसी पद पर आगरा,

कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्युनल लखनऊ के चेयरमैन रणधीर सिंह को अलीगढ़ का प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश और हरदोई के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी शमशुल हक को प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश फतेहपुर बनाया गया है।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular