सुल्तानपुर – जिले में शनिवार को बूंदाबांदी होने से मौसम में परिवर्तन आ गया। रविवार सुबह कोहरे ने दस्तक दे दी। सुबह करीब 10 बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ देर के लिए राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। सोमवार तड़के कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह 11 बजे हवा चलने के बाद कोहरा छंटा और धूप खिलने लगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 88:49 फीसदी रही।
बूंदाबांदी के बाद छाया रहा घना कोहरा, आवागमन में परेशानी
RELATED ARTICLES




