Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशवाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइकें भी बरामद

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइकें भी बरामद

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य पांच बाइकों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी रायबरेली के अलावा लखनऊ, उन्नाव, अमेठी जिले में भी वाहन चोरी करते थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार भोर करीब पांच बजे सूचना मिली कि इंदिरानगर स्थित ओवरब्रिज पर वाहन गिरोह के कुछ सदस्य मौजूद हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। एएसपी के मुताबिक रायबरेली शहर क्षेत्र के जफर नगर निवासी कलाम खान, दरीबा निवासी उमाशंकर, नदी तीर निवासी मो. आलम, भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भीखा गांव निवासी महेश कुमार व अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज निवासी सलमान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि सलमान अपने साथी कलाम, आलम के साथ मिलकर रायबरेली के अलावा अन्य पड़ोसी जनपदों में वाहन चोरी करते हैं। इसके बाद उमाशंकर व महेश के हाथों बेच देते हैं। बाइकों के बेचने से जो पैसा मिलता था, उसे वे नशा व खानपान पर खर्च करते थे। एएसपी के मुताबिक, कलाम के खिलाफ 18 और सलमान के खिलाफ चोरी, मारपीट के 21 मुकदमे दर्ज हैं। आलम के खिलाफ 14, उमाशंकर के खिलाफ पांच और महेश कुमार के खिलाफ चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular