लखनऊ – ठंड के कारण जिले में बुखार, डायरिया, हार्ट अटैक और सांस की समस्या के मरीज बढ़ गए हैं। बुखार के चपेट में आने से मंगलवार को 11 माह के बच्चे की मौत हो गई। हार्ट अटैक से भी एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। हरचंदपुर क्षेत्र के खेतौधन निवासी उमाशंकर 65 को दिल में समस्या होने पर सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी मो. उजला 11 माह, को बुखार व अन्य समस्या होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। सोमवार की रात उसकी भी माैत हो गई। इसके अलावा सांस की समस्या होने पर उन्नाव जिले की अरुणा देवी 75 की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे बुखार, डायरिया आदि समस्या के 19 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया। उधर, ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही।
बुखार से बच्चे और हार्ट अटैक से वृद्ध ने तोड़ा दम
RELATED ARTICLES




