HomeCrimeगाजियाबाद में जबरन धर्म परिवर्तन का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को...

गाजियाबाद में जबरन धर्म परिवर्तन का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

12 / 100 SEO Score

गाजियाबाद के मोदीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी आशु भी शामिल है दरअसल, ये पूरा मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां संगीता नामक महिला ने पुलिस को एक शिकायत दी.

महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ का बेटा आशु जबरन उसका और उसके पति का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था. वह ईसाई धर्म में शामिल होने का दवाब बना रहा है. जब संगीता ने इसका विरोध किया, तो आशु और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आशु और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा-

पुलिस पूछताछ के दौरान आशु ने बताया कि उसने कई साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था और अब वह अपने चाचा-चाची पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा था.

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड मोदीनगर का ही रहने वाला पौलुस है. पौलुस और आशु मिलकर अब तक सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं. आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें दिल्ली की एक संस्था से हर महीने करीब 3,500 रुपये मिलते थे.

पुलिस अब इस गिरोह के मोबाइल डाटा को रिकवर करने में जुटी है ताकि इस पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके. माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हुए हैं, और पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है. डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि, हमने आशु और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है. मामले की जांच आगे भी जांच की जारी है.

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular