Home Crime ड्यूटी के दौरान नशे में पाया गया पुलिसकर्मी, एसपी ने किया निलंबित

ड्यूटी के दौरान नशे में पाया गया पुलिसकर्मी, एसपी ने किया निलंबित

ड्यूटी के दौरान नशे में पाया गया पुलिसकर्मी, एसपी ने किया निलंबित

जनपद बिजनौर के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी आशीष का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो के आधार पर जब आरक्षी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, तो उसकी रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।

इस गंभीर कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक, बिजनौर द्वारा आरक्षी आशीष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। सम्पूर्ण मामले की जांच का जिम्मा क्षेत्राधिकारी, लाइन को सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि पर आंच आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता या विधि विरोधी आचरण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here