Saturday, June 21, 2025
spot_img

36.1 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणों से राजमार्ग पर आग को गोला बनी टाटा मैजिक, मची...

अज्ञात कारणों से राजमार्ग पर आग को गोला बनी टाटा मैजिक, मची अफरातफरी

मसौली, बाराबंकी- लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बाराबंकी की ओर जा रही टाटा मैजिक अज्ञात कारणों से आग का गोला बन गयी हाइवे पर धू धू कर जल रही मैजिक से अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी ने आग को बुझाया।
रविवार की शाम करीब 4 बजे हाइवे पर स्थित ग्राम पलहरी के निकट जा रही टाटा मैजिक नंबर यूपी 41 टी 8329 मे अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते मैजिक आग का गोला बन गई आग की लपटो के चलते हाईवे पर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा और जाम जैसी स्थिति रही, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और सफदरगंज पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया आसपास के लोगों ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया की मैजिक मे सवारी भरकर जा रही थी तभी शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई धुँआ निकलता देख मैजिक मे सवार लोगों मे हड़कंप मच गया और आनन फानन मे मैजिक से बाहर निकले वहीं हल्की सी शार्ट सर्किट से देखते ही देखते मैजिक आग के गोला मे तब्दील हो गई और जलकर खाक हो गई। फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक मैजिक का अधिकांश हिंस्सा जलकर खाक हो चुका था।
वहीं जब इस सबंध मे जब प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने घटना के संबंध मे  सफदरगंज से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया घटना के सम्बंध मे कोई  जानकरी नही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
en_USEnglish
Powered by TranslatePress