Saturday, June 21, 2025
spot_img

30.6 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशदेश की पहली सरकार जिसने 12 करोड़ किसानों को दे रही 6000...

देश की पहली सरकार जिसने 12 करोड़ किसानों को दे रही 6000 रूपए सलाना

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- आजाद भारत की पहली ऐसी सरकार है जो बारह करोड़ किसानों को 6 हजार रुपए सालाना दे रही है। चार करोड़ लोगों को मुख्यमंत्री आवास देने जा रहे हैं जिसमें कोई छूटेगा नहीं।
यह बात ग्राम विरौली में नवनिर्मित अन्नपूर्णा राशन गोदाम का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कही है। उन्होंने ने कहा कि सपा कांग्रेस के लोग कहते है कि हम आएंगे तो ये कर देंगे वो कर देंगे। लेकिन जब इनको काम करने का मौका मिला तो ये लोग सैफई और रामपुर को चमकाने में लगे रहे। खटा खट वाले जो वादा किए थे वो अब ढूंढें नहीं मिल रहे। चुनाव तो झूंठ बोलकर जीत सकते हो लेकिन जनता का दिल जीतने के लिए काम करना पड़ता है। वो काम योगी मोदी कर रहे हैं। सपा सरकार के समय गरीबों के हक पर डांका डालने का काम होता था। जिसकी जांचें अभी तक चल रही है। उन्होंने ने कहा विकास के काम लगातार चल रहे हैं। सड़कें जब बनती है तो प्रगति अपने आप होने लगती है। अयोध्या के लिए बनने वाला चैरासी कोसी परिक्रमा मार्ग दरियाबाद विधानसभा से गुजरेगा। आप के सही निर्णय के कारण क्षेत्र का विकास तेजी के साथ हो रहा है। आज अपराधी कांप रहे हैं। बड़े बड़े अपराधियों को यमराज से मिलाने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलायम यादव, एसडीएम प्रति सिंह, डीसी मनरेगा,बीडीओ अदिति श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार, एडीओ पंचायत शंभुनाथ पाठक, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
en_USEnglish
Powered by TranslatePress