Saturday, June 21, 2025
spot_img

30.6 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशयुवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

सुल्तानपुर – एक युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि करीब 15 माह पूर्व एक युवक ने अपना नाम सोनू बताकर दोस्ती की थी। बीते 20 अगस्त को वह युवक से मिलने कलेक्ट्रेट में आई तो उसे बहाने से शहर स्थित एक कमरे में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बंद कर दिया। शंका होने पर युवती ने पूछा तो उसने अपना नाम महमूद खान बताते हुए कहा कि धर्म स्वीकार करते हुए शादी नहीं करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। आरोपी दो-तीन लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने लगा। जबरन मांस भी खिला दिया। बीती 25 नवंबर को आरोपी के कमरे पर नहीं रहने से युवती भाग निकली। रविवार को आरोपी ने फोन करके कहा कि नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वह शहर पहुंची तो आरोपी ने नशा युक्त चाय पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर आरोपी ने साथियाें के साथ मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
en_USEnglish
Powered by TranslatePress