Saturday, June 21, 2025
spot_img

33.1 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत

सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत

रायबरेली- गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत गए किसान की करंट से जान चली गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी रमेश कुमार 30 पुत्र रघुबीर मंगलवार सुबह गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए खेत गया था। सुबह नौ बजे नलकूप चलाकर फसल की सिंचाई कर रहा था।करीब 11 बजे बिजली चली गई और कुछ देर बाद फिर आ गई। फसल की सिंचाई के दौरान उसके कपड़े भीग गए थे। नलकूप चलाने के लिए जैसे ही उसने स्टार्टर छुआ, उसे करंट लग गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर परिजन आए और उसे जिला अस्पताल पहुंंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की माने तो कपड़ा भीगने से करंट की चपेट में रमेश आए। थाना प्रभारी संतोष कुुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने के चलते किसान की जान गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
en_USEnglish
Powered by TranslatePress