Friday, June 20, 2025
spot_img

31.2 C
Delhi
Friday, June 20, 2025
spot_img

Homeबाराबंकीदो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में तीन दर्जन किशोरियों को सशक्त बनने के...

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में तीन दर्जन किशोरियों को सशक्त बनने के सिखाए गए गुण

मसौली, बाराबंकी- पंचायत भवन बड़ागांव मे वात्सलय संस्था द्वारा मंगलवार से शुरु हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतो की करीब तीन दर्जन से अधिक किशोरियो को शिक्षा के साथ साथ आत्मनिर्भर बना कर सशक्त बनाने के गुर बताये गये।
प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षक डा0 नीलिमा गुप्ता एव डा0 प्रीति सिंह  ने कहा कि बदलते समय के साथ महिलाओं को भी बदलने की जरूरत है। महिलाओं को अब पुरुषों पर आत्मनिर्भर रहने की जरूरत नहीं है। युवतियों में हुनर का होना बेहद आवश्यक है। यह प्रशिक्षण उन्हें प्रगति की ओर ले जाने में सहायक साबित होगा।  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि  किशोरियो  को पोषण, स्वास्थ्य जांच, और जीवन कौशल शिक्षा के लिए मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए, खुद में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना भी जरूरी है. इसके साथ ही, भावनात्मक रूप से मजबूत बनना भी बहुत जरूरी है. अपने आस-पास ऐसे लोगों को रखना भी जरूरी है जो आपकी वृद्धि और स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करते हैं।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, समन्वयक महेंद्र कश्यप, कमलेश कुमार सहित नंदनी, निक्की साक्षी द्वारा रोल प्ले के द्वारा जीवन कौशल शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
en_USEnglish
Powered by TranslatePress