Sunday, June 22, 2025
spot_img

32.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशठंड से बढ़े दिल व सांस के रोगी, बच्चे की मौत

ठंड से बढ़े दिल व सांस के रोगी, बच्चे की मौत

रायबरेली- जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए डेढ़ साल के मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे का हॉर्ट ब्लॉक हो गया था। इसके अलावा बुखार, डायरिया और हॉर्ट से संबंधित 19 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। सोमवार को हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार सुबह जगतपुर क्षेत्र के विश्वनाथगंज निवासी आर्यन डेढ़ साल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। चिकित्सक का कहना है कि बच्चे का हार्ट ब्लॉक हो चुका था। अन्य कई समस्याएं भी थीं। मंगलवार को लल्लन 60 जमुना 70 राकेश 22 संजीव कुमार 42 सीमा 33 राजीव 32 आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी ठंड में ठिठुरते मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सीय सलाह ली। पर्चा व दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ रही। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। ठंड की वजह से हार्ट और सांस की समस्या लोगों में बढ़ी है। लोग सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
en_USEnglish
Powered by TranslatePress