Home Famous India / हुनर भारत का आई ड्रीम टू ट्रस्ट के संस्थापक राजन चौधरी ने हीमोफीलिया के बेहतर इलाज के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ की नोडल अधिकारी डॉ. योगिता सिंह से की मुलाकात

आई ड्रीम टू ट्रस्ट के संस्थापक राजन चौधरी ने हीमोफीलिया के बेहतर इलाज के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ की नोडल अधिकारी डॉ. योगिता सिंह से की मुलाकात

आई ड्रीम टू ट्रस्ट के संस्थापक राजन चौधरी ने हीमोफीलिया के बेहतर इलाज के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ की नोडल अधिकारी डॉ. योगिता सिंह से की मुलाकात

मेरठ- आई ड्रीम टू ट्रस्ट के संस्थापक, राजन चौधरी ने आज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ की हीमोफीलिया नोडल अधिकारी डॉ. योगिता सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में हीमोफीलिया रोगियों के इलाज और सुविधा में सुधार के लिए चर्चा की गई।

बैठक के दौरान, राजन चौधरी ने हीमोफीलिया से ग्रसित रोगियों के समक्ष आ रही चुनौतियों को रेखांकित किया और उनके लिए बेहतर उपचार, नियमित दवाओं की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विषय पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. योगिता सिंह ने भी अपनी ओर से रोगियों के हित में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को उठाया और उन्हें सुलभ बनाने के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

इस बैठक में अधिकारियों के साथ मिलकर हीमोफीलिया रोगियों के लिए आने वाले समय में और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। आई ड्रीम टू ट्रस्ट और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इस साझेदारी का उद्देश्य हीमोफीलिया रोगियों के लिए न केवल इलाज की गुणवत्ता में सुधार करना है, बल्कि उनके जीवन को भी बेहतर बनाना है।

आई ड्रीम टू ट्रस्ट ने हमेशा से ही हीमोफीलिया और थैलेसीमिया जैसे रक्त विकारों के लिए समर्पित होकर कार्य किया है और भविष्य में भी वह इस दिशा में और अधिक प्रयासरत रहेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here