रविवार, जून 22, 2025
spot_img

34.7 C
Delhi
रविवार, जून 22, 2025
spot_img

होमउत्तर प्रदेशकांग्रेसी सद्भावना दिवस के रुप में मनाएंगे सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसी सद्भावना दिवस के रुप में मनाएंगे सोनिया गांधी का जन्मदिन

बाराबंकी- कांग्रेसी रविवार 09 दिसंबर को बांधकर चलने वाली हमारी नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सांसद श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाकर अपनी नेता के जन्म दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करके रक्तदान का तोहफा उपहार में देंगे। साथ ही मरीजों में फल वितरण करके उनकी लम्बी उम्र की कामना करेगे।
रविवार को  यूपीए की चेयरपर्सन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस 9 दिसम्बर की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए जनपद के लोकप्रिय स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने ओबरी स्थित अपने आवास पर ने कहा कि, भाजपा सरकार के नापाक मनसूबों को विफल करने के लिये हम अपनी नेता श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मायेंगे और इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोग जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान देकर कांग्रेस पार्टी के प्रेम अहिंसा त्याग बलिदान का संदेश देशवासियों को देकर सोनिया जी की लम्बी उम्र की कामना करेंग। वहीं पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सांसद रहे डॉ पीएल पुनिया ने भाजपा पर हमला करते हुए बताया कि भाजपा बंटने पप कटेने की बात कह आवाम में दहशत फैलाने की राजनीति कर रही है वहीं कांग्रेस आपसी सौहार्द, आपसी भाईचारा का संदेश सदैव से देती आयी है। उन्होंने संभल हिंसा पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वहां झगड़ा हिन्दू मुसलमान में नहीं पुलिस व जनता के बीच है जिसे हिन्दू मुसलमान साबित करने के लिए हिन्दू संगठन की तरफ से बाद में शिकायती पत्र पुलिस की करतूत से जनता को गुमराह करने के लिए दिलवाया गया। वहीं ममता बनर्जी की तरफ से इण्डी गंठबंधन के नेतृत्व पर सवाल करने पर इसको लेकर बाद में प्रेस वार्ता की बात कह खूबसूरती से ज्वलंत मुद्दे को पूर्व सांसद व पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने टाल दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने पत्रकारों को बताया कि, अपनी प्रिय नेता श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेसजन स्थानीय जिला अस्पताल में रक्तदान करके मरीजों में फल वितरण करेंगे और समाज के सभी वर्गों के लोगों को कांग्रेस पार्टी का यह संदेश देंगे कि, भाजपा के नापाक मंसूबों से हम बटने वाले नही हैं। हम एक थे और एक रहेंगे।    
प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद डाॅ पी.एल.पुनिया कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला तथा पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा मूख्य रूप से मौजूद रहे।  

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress