रविवार, जून 22, 2025
spot_img

33.4 C
Delhi
रविवार, जून 22, 2025
spot_img

होमउत्तर प्रदेशदिनभर छाए रहे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

दिनभर छाए रहे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

अमेठी में मौसम का मिजाज बदल रहा है आसमान में पूरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम हवाएं भी चलीं। इससे किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के साथ वर्षा होने की संभावना जता रहा है। ऐसे में किसान मौसम में बदलाव को लेकर गेहूं की कटाई व मड़ाई कर सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हैं। जिले में बुधवार से मौसम के बदले मिजाज और बादलों की आंखमिचौली से किसान परेशान हैं। किसानों के चेहरे पर फसलों को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। किसानों को बारिश होने का डर सता रहा है। ऐसा हुआ तो उनकी मेहनत पानी फिर जाएगा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। धूप भी आम दिनों से कम तेज रही। कुछ देर में धुंध भी छाई, वहीं हवाएं भी चलने लगीं। इससे किसान गेहूं की फसल को लेकर चिंतित दिखाई दिए। वहीं, किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। वे बड़े पैमाने पर गेहूं की कटाई कर रहे हैं। साथ ही फसलों को खेत से खलिहान तक पहुंचाने में जुटे हैं। अधिकतर किसान तो कंबाइन से ही गेहूं की फसल की कटाई करवा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से तैयार फसलों को नुकसान हो सकता है। बदलते मौसम ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खेतों से लेकर खलिहानों तक किसानों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव होने से बादलों की आवाजाही शुरू हुई है। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress