शुक्रवार, जून 20, 2025
spot_img

31.2 C
Delhi
शुक्रवार, जून 20, 2025
spot_img

होमज़रा हटकेPhone में हमेशा रखें ये 6 सरकारी Apps

Phone में हमेशा रखें ये 6 सरकारी Apps

Govt Apps: आधार पर सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं, या फिर आप चालान से बचना चाहते हैं, तो आपको फोन में कुछ जरूरी सरकारी ऐप्स को डाउनलोड करना चाहिए, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं

उमंग ऐप (UMANG App)
उमंग सभी सरकारी सर्विस को एक प्लेटफॉर्म पर लाता है। इस ऐप से आप पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी कई सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधार ऐप (mAadhaar App)
आधार ऐप से आप अपने आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल आधार कार्ड डाउनलोड करने से लेकर आधार कार्ड अपडेट में किया जाता है। साथ ही आधार कार्ड की मौजूदा स्थिति का पता लगाया जा सकता है। mAadhaar से आप ऑनलाइन मोड में आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कई अन्य कामकाज कर सकते हैं।

DigiLocker App
DigiLocker एक डिजिटल लॉकर है जिसमें आप अपने सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। साथ ही इसम कहीं से ऑनलाइन मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि डिजीलॉकर के डॉक्यूमेंट को ऑफिशियल डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस ऐप का उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों को स्टोर कर सकते हैं।

mParivahan Apps
mParivahan ऐप से आप वाहन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप इस ऐप का उपयोग वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने, चालान का भुगतान करने और वाहन की जानकारी अपडेट करने के लिए कर सकते हैं।

Aarogya Setu
कोरोना महामारी के दौरान विकसित किया गया, Aarogya Setu ऐप आपको COVID-19 संक्रमण के जोखिम के बारे में सूचित करता है। यह ऐप आपके स्थान के आसपास के COVID-19 मामलों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है।

MyGov
MyGov ऐप आपको सरकार के साथ जुड़ने और अपनी राय देने का मौका देता है। आप इस ऐप के जरिए आप से सरकार की कई तरह की योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress