शनिवार, जून 21, 2025
spot_img

30.6 C
Delhi
शनिवार, जून 21, 2025
spot_img

होमबाराबंकीमहर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित आदिग्रन्थ देता है सामाजिक समरसता का संदेश: धर्मराज...

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित आदिग्रन्थ देता है सामाजिक समरसता का संदेश: धर्मराज सिंह

बाराबंकी- देश में समय समय पर अनेक महापुरुषो ने जन्म लेकर मानव जाति के कल्याण के लिए मार्ग दर्शन किया। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ऐसे ही महापुरुष थे जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है उक्त कथन महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर छाया चैराहे पर आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा।
 विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि  महाकाब्य रामायण की रचना करके पूरे मानव जगत को नई दिशा और दशा देने का काम किया है यह आदिग्रंथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है। विधायक धर्मराज ने कहा  कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य रामायण के माध्यम से समाज को विविधता में एकता,विश्वास के साथ रिश्तो का निर्वाहन,हर परिस्थित में मर्यादित जीवन जीने की सीख मिलती है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress