शनिवार, जून 21, 2025
spot_img

28.7 C
Delhi
शनिवार, जून 21, 2025
spot_img

होमउत्तर प्रदेशगर्मी आते ही आग लगने का सिलसिला हुआ जारी, सैकड़ों बीघा फसल...

गर्मी आते ही आग लगने का सिलसिला हुआ जारी, सैकड़ों बीघा फसल की नरई हुई नष्ट  किसानों के साथ जानवर भी हुए परेशान

हैदरगढ़, बाराबंकी – गर्मी ने अपना कहर बरपाना जारी रखा है। इसी के साथ ही साथ खेतों में और बाग बगीचों में आग लगने का सिलसिला भी जारी है।
ताजा मामला हैदरगढ़ तहसील के खरसतिया गांव का है जहां पर शनिवार की दोपहर लगभग 11रू00 बजे राम के ताल की ओर से आग अज्ञात कारणों से लगी। जो बढ़ते बढ़ते अमृतसरोवर से होते हुए मोहित सिंह के फॉर्म हाउस की ओर बढ़ गई। जिसकी चपेट में किसानों के खेत में भूसा बनने वाली नरई और पेड़ पौधे भी आकर जल कर खाक हो गये। जिससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए। कि अब जानवरों के लिए भूसे का इंतजाम कैसे होगा। अभी 10 दिन पहले भी ऐसी आग पहले भी खरसतिया में पहले भी लग चुकी है। जिसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
पीड़ित किसानों में रमेश अवस्थी, जागेश्वर अवस्थी, राजकरन सिंह, हनुमान मिश्रा, यज्ञशंकर त्रिवेदी, रामभीख त्रिवेदी ,कुंवर बहादुर सिंह सहित खरसतिया की जनता पर इस आग का गहरा आर्थिक प्रभाव पड़ा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress