रविवार, जून 22, 2025
spot_img

33.4 C
Delhi
रविवार, जून 22, 2025
spot_img

होमउत्तर प्रदेशघने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

सुल्तानपुर- जिले में शीतलहर और भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार भोर से सुबह आठ बजे तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। सुबह के समय कोहरा के बीच रेंगने वाले वाहन दोपहर होते ही फर्राटा भरते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग ने शनिवार को भी शीतलहर की आशंका जताई है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकली तो लोग छतों पर पहुंच गए। विस्तर से लेकर कपड़े सुखाने तक की कवायद होने लगी। शहर के चौक, जीएन रोड, ठठेरी बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारा में ऊनी कपड़ों की बिक्री खूब हुई। शहर से गुजरे लखनऊ-वाराणसी हाईवे के दोनों किनारों पर चाय और कॉफी की दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा रही। पिछले दो-तीन दिनों से चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवा की रफ्तार शुक्रवार को काफी धीमी रही। सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 0.9 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। कहा कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और आगे भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। सर्दी बढ़ते ही लोग अलाव के साथ ही रूम हीटर, सनहीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के पंचरास्ता स्थित हमीद मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। दुकानदार इरशाद ने बताया कि उनके यहां 1000 लेकर 10 हजार रुपये तक के रूम हीटर उपलब्ध हैं। इसके ब्लोअर 1000 रुपये, सनहीटर 900 रुपये, हैलोजन थ्री-रॉड हीटर 1400 रुपये तक में मिल रहा है। लोग अपनी क्षमता के मुताबिक सामान खरीद रहे हैं। मौसम के बदलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान रामभुआल, रामप्यारे वर्मा, रामकीरत मिश्र व रामजियावन ने बताया कि कोहरे और पाले का असर फसलों पर पड़ रहा है। यह मौसम सरसों, आलू व गोभी के लिए नुकसानदेय साबित होगा। इसके अलावा गेहूं व अन्य फसलों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress