रविवार, जून 22, 2025
spot_img

32.1 C
Delhi
रविवार, जून 22, 2025
spot_img

होमउत्तर प्रदेशआम सहमति से होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

आम सहमति से होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

सुल्तानपुर – भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 44 और प्रदेश कार्य समिति पद के लिए 18 लोगों ने बृहस्पतिवार को नामांकन किया है। जांच के बाद चुनाव पर्यवेक्षक ने आम सहमति से जिलाध्यक्ष चुने जाने का भरोसा दावेदारों को दिया है। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही। पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। दावेदारों की भीड़ की वजह से नामांकन प्रक्रिया तीन बजे तक चलती रही। चुनाव पर्यवेक्षक व प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी और चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिंह पर्चों को अपने साथ ले गए। संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े व दो बार सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता को आम सहमति से चुना जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नेतृत्व तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले प्रमुख लोगों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी, कृपाशंकर मिश्रा, शशीकांत पांडेय, श्याम बहादुर पांडेय, शिवाकांत मिश्रा, डॉ. प्रीति प्रकाश, रूपेश सिंह,घनश्याम चौहान, बबिता तिवारी, पूजा कसौधन, व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी समेत अन्य शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress