शनिवार, जून 21, 2025
spot_img

31.7 C
Delhi
शनिवार, जून 21, 2025
spot_img

होमउत्तर प्रदेशभाजपा देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी

भाजपा देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी

भाजपा देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी ₹7 हजार करोड़ से ज्यादा का बैंक बैलेंस और कैश, यह कांग्रेस से करीब साढ़े 8 गुना ज्यादा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी है। चुनाव आयोग को पार्टियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के पास 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा (7113.80 करोड़ रुपए) का कैश और बैंक बैलेंस है। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास सिर्फ 857.15 करोड़ रुपए हैं। भाजपा के पास कांग्रेस से करीब साढ़े 8 गुना ज्यादा कैश और बैंक बैलेंस है आंकड़ों के भाजपा ने 2023-24 में लोकसभा चुनाव के दौरान करीब 1 हजार 7 सौ करोड़ रुपए खर्च किए थे। यह खर्च 2022-23 के खर्च से 60% ज्यादा है। उस साल पार्टी ने करीब 1 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसकी तुलना में कांग्रेस ने 2023-24 में लोकसभा चुनाव के दौरान करीब छह सौ करोड़ रुपए खर्च किए। यह 2022-23 के खर्च से करीब 3 गुना ज्यादा है। उस साल कांग्रेस ने करीब दो सौ करोड़ रुपए खर्च किए थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Translate »
hi_INहिन्दी
Powered by TranslatePress