Sunday, December 14, 2025
spot_img

12.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
spot_img

Homeबड़ी खबरदिल्ली में भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते अल्पसंख्यक मोर्चा...

दिल्ली में भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सलमान अहमद

जनपद शामली – अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा जिला महामंत्री सलमान अहमद ने काजी वाडा में अपने आवास पर देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर खुशी मनाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय एवं वार्ड वासियों के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और कहा आज दिल्ली में झूठ के शासन अराजकता और अहंकारी केजरीवाल का अंत हुआ है दिल्ली की जनता ने मोदी जी के विकास के विजन पर विश्वास जताया और मोदी जी की गारंटी वाली सरकार को चुना दिल्लीवासियों ने झूठ,धोखे भ्रष्टाचार को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप- दा मुक्त करने का काम किया है यह जीत दिल्ली वासियों के विश्वास की जीत हैं मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर रिजवान,इरशाद,अनीस,अरशद शम्सी, आजम,आमिर राव, मुजम्मिल, जीशान, नदीम इनाम आदि मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – अजीत कुमार श्रीवास्तव
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular