Home News देश चीन कनाडा को निगल जाएगा- ट्रंप

चीन कनाडा को निगल जाएगा- ट्रंप

चीन कनाडा को निगल जाएगा- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप की दलीलें भी अजीबोगरीब हैं। कनाडा को अमेरिका को अपना 51वाँ राज्य बनाने की धमकी देते रहने वाले ट्रंप को अब चिंता है कि कनाडा को चीन निगल जाएगा। जाहिर है ट्रंप कहना चाहते हैं कि चीन कनाडा का अस्तित्व नहीं बचने देगा। लेकिन सवाल है कि अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकी देने वाले ट्रंप को क्या कनाडा की संप्रभुता की चिंता है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा पर यह ताज़ा हमला तब आया है जब उन्होंने कहा है कि कनाडा उनके ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहा है, जो ग्रीनलैंड के ऊपर बनाया जाना है। 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘कनाडा ग्रीनलैंड के ऊपर गोल्डन डोम बनाए जाने के खिलाफ है, जबकि गोल्डन डोम कनाडा की भी रक्षा करेगा। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने के पक्ष में वोट दिया, जो उन्हें पहले साल में ही निगल जाएगा!’

कनाडा और चीन में समझौता क्या?

कनाडा और चीन के बीच हाल ही में एक बड़ा व्यापारिक समझौता हुआ है। यह समझौता 16 जनवरी को हुआ और दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह सौदा मुख्य रूप से टैरिफ कम करने पर आधारित है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर लगने वाले टैक्स घटाने का फैसला किया है।

कनाडा ने चीन से बने इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाला अतिरिक्त टैरिफ हटाने का फैसला किया। पहले यह टैरिफ 100% तक था। इसने 2024 में अमेरिका के साथ मिलकर लगाया गया था। अब हर साल 49,000 चाइनीज ईवी को सिर्फ 6.1% के सामान्य टैरिफ पर कनाडा में आने की अनुमति मिलेगी। चीन ने कनाडाई कैनोला सीड यानी सरसों के बीज पर लगने वाले टैरिफ को घटाने का वादा किया है। मार्च 1, 2026 तक कैनोला सीड पर कुल टैरिफ लगभग 15% रह जाएगा जो पहले 84% तक था। कैनोला मील और मटर पर टैरिफ पूरी तरह हटाए जाएंगे। 

अमेरिका-कनाडा तनाव—

बहरहाल, ट्रंप का यह ताज़ा बयान अमेरिका और कनाडा के बीच लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन में नई तनातनी को दिखाता है। दोनों देश नाटो के सहयोगी हैं और उत्तर अमेरिका की सुरक्षा में साथ काम करते हैं। लेकिन ट्रंप का आरोप है कि कनाडा चीन के साथ ज़्यादा क़रीब आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here